ब्रेकिंग
बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦हांफ रही बिहार बीजेपी ! दस महीने बाद भी 'मीडिया प्रभाग' का नहीं हुआ गठन, अध्यक्ष संजय सरावगी की प्राथमिकता सूची से गायब हुआ खास विंग ? ✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦हांफ रही बिहार बीजेपी ! दस महीने बाद भी 'मीडिया प्रभाग' का नहीं हुआ गठन, अध्यक्ष संजय सरावगी की प्राथमिकता सूची से गायब हुआ खास विंग ? ✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल

वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत

वैशाली के जुड़ावनपुर में चैत नवमी पर गंगा स्नान के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। लालबाबा के मठ के पास गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतकों की पहचान चाई टोला पश्चिम पंचायत, वार्ड नंबर 11 निवासी रणजीत सिंह की 11 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी और सुरेंद्र सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सुरभि कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां चैत नवमी के अवसर पर परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हो गया।


बताया जा रहा है कि रीना कुमारी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और सातवीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि सुरभि कुमारी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और आठवीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

टैग्स