ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Anant Singh : फतुहा में अनंत सिंह का रोड शो, पटना स्नातक सीट पर दिखा सियासी दम, समर्थकों से बोले - ‘जब बुलाएंगे, हम हाजिर रहेंगे’...

पटना स्नातक सीट को लेकर अनंत सिंह का रुख फिलहाल कायम है। बुधवार को उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली और फतुहा में रोड शो किया। अनंत सिंह अपने समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।

Anant Singh : फतुहा में अनंत सिंह का रोड शो, पटना स्नातक सीट पर दिखा सियासी दम, समर्थकों से बोले - ‘जब बुलाएंगे, हम हाजिर रहेंगे’...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Anant Singh :  बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर जेडीयू के अंदर चल रहा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनका रुख बदलने वाला नहीं है। बुधवार को अनंत सिंह एक बार फिर जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले और पटना स्थित अपने आवास से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अपने प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की।


अनंत सिंह की यात्रा पटना से निकलकर फतुहा, खुसरूपुर, सालिमपुर, चंपापुर और बख्तियारपुर के अलग-अलग इलाकों से होकर आगे बढ़ी। फतुहा पहुंचने पर उन्होंने अपने कैंडिडेट के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो महारानी चौक से शुरू हुआ और चौराहा होते हुए दरियापुर तक पहुंचा। रास्ते में कई जगहों पर समर्थकों ने अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया।


रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नजर आए। भीड़ के बीच अनंत सिंह ने लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा, आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे।’ उनके इस बयान को उनके समर्थकों के बीच मजबूत जनसंपर्क और अपनी राजनीतिक पकड़ दिखाने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


दरअसल, पटना स्नातक सीट पर जेडीयू ने मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को एक बार फिर मैदान में उतारा है। लेकिन अनंत सिंह नीरज कुमार के समर्थन में खड़े होने के बजाय खुद अपना प्रत्याशी उतार उन्हें जनसुराज से सिम्बल दिलवाया है और अब इनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। अनंत सिंह सार्वजनिक तौर पर नीरज कुमार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उनका आरोप रहा है कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था। इसके बावजूद पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।


अब जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए अनंत सिंह सीधे मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं और अनुज सिंह के लिए समर्थन मांग रहे हैं। ऐसे में यह यात्रा सिर्फ जनसंपर्क कार्यक्रम नहीं, बल्कि पटना स्नातक सीट की लड़ाई में अनंत सिंह की राजनीतिक सक्रियता और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखी जा रही है।