ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील

बिहार के 13 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश को लेकर Orange Alert जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

बिहार न्यूज
मौसम विभाग का अलर्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार के 13 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश को लेकर Orange Alert जारी किया गया है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम खराब होने की स्थिति में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।


विभाग के अलर्ट के अनुसार गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना, बक्सर, बांका, भोजपुर, रोहतास, लखीसराय, शेखपुरा और सिवान जिले में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। विशेष रूप से वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ऊंचे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


यह अलर्ट 7 अक्टूबर 2026 को शाम 5:15 बजे तक के लिए जारी किया गया है।

टैग्स