ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

सिपाही ने बैरक में की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी थी मौके पर मौजूद

वैशाली के भगवानपुर थाना परिसर में एक सिपाही ने पारिवारिक विवाद के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में पहले हाजीपुर सदर अस्पताल, फिर पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के 112 के गाड़ी पर तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मिली सूचना के अनुसार पारिवारिक विवाद में सिपाही आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जाता है कि जिस समय आत्महत्या करने की कोशिश सिपाही ने की उस वक्त उसकी पत्नी भी साथ मौजूद थी।


इसके बाद तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को अपने कब्जे में लेकर तुरंत इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वही सिपाही की पहचान भागलपुर के रहने वाले मुकेश कुमार (36) के रूप में हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं पूरे मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।


 वही बताया गया है कि डॉक्टर के द्वारा स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि सिपाही की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी जिसके बाद उसकी पत्नी उसके साथ ही भगवानपुर थाना कैंपस के बने बैरक रहते थे। आशंका है की पत्नी से ही कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद सिपाही के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की गई है। 


वहीं इस पूरे मामले को लेकर कोई भी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। सिपाही की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने बताया है कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया गया है। वही सदर अस्पताल में पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं जहां पर उनसे हाल-चाल जाना। पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस लगे हुए हैं। लेकिन घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता