ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप

वैशाली के अक्षयवट राय स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद कुछ देर तक हवा में मंडराता रहा। घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, हेलीकॉप्टर के हवा में रहने की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान..

बिहार न्यूज
हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की आशंका
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के बाद उस वक्त कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जब उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद कुछ मिनट तक हवा में ही मंडराता रहा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों की भी चिंता बढ़ गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद करीब पांच से दस मिनट तक एक ही क्षेत्र में हवा में मंडराता रहा। जब हेलीकॉप्टर कुछ नीचे आता हुआ दिखाई दिया, तो मैदान में मौजूद लोगों में हलचल मच गई। एहतियात के तौर पर अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को मैदान से हटाना शुरू कर दिया।


कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा ऊंचाई हासिल की और वहां से रवाना हो गया। घटना के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोग और पत्रकार भी एहतियातन सुरक्षित स्थान की ओर चले गए।


घटना के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी अधिकारी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में मंडराने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में रहने के कारणों का पता आधिकारिक बयान या संबंधित एजेंसियों की जानकारी मिलने के बाद ही चल सकेगा।




टैग्स