ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

वैशाली में चलती कार में लगी आग: तीन यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

वैशाली में चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।

बिहार
मौके पर मची अफरा-तफरी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: कार में आग लगने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। इस बार कार में आग लगने की घटना वैशाली से निकलकर सामने आई है। जहां चलती कार में अचानक आग लग जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।


घटना नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर चौक के पास की है, जहां चलती कार में अचानक आग लग गयी और कार बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। पूरी कार को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कार में तीन लोग सवार थे, जो छपरा से पटना की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार में अचानक आग लग गई।


 कार में आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के कार में सवार लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता