ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

Bihar News: बिहार में दो बाइक की टक्कर महिला की मौत, हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल

Bihar News: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।


मृत महिला की पहचान 21 वर्षीय कंचन देवी के रूप में की गई है, जो मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी थीं। दिलीप कुमार के अनुसार, वे लालगंज पकरी स्थित ससुराल से इमादपुर स्थित फुफेरा ससुराल जा रहे थे। हादसे में कंचन देवी का 2 वर्षीय बेटा सत्यम कुमार भी घायल हो गया। 


अन्य घायलों में मुजफ्फरपुर के सरैया निवासी दिलीप कुमार का दो साल का बेटा सत्यम कुमार, वैशाली के रहने वाले सागर पासवान का 22 वर्षीय बेटा रंजन कुमार, 21 वर्षीय मिथिलेश कुमार और मुजफ्फरपुर के सरैया निवासी दिलीप कुमार शामिल हैं। सभी गुड़मिया से इमादपुर काम पर जा रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता