ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

वैक्सिनेशन के पहले बिहार में आखिरी ड्राई रन, प्रत्यय अमृत बोले.. कोरोना का टीका लगाने की तारीख तय नहीं

PATNA : कोरोना से निपटने के लिए देश में दो वैक्सीन को मंजूरी मिल गई. कोवैक्सीन के साथ-साथ कोविशील्ड को सरकार ने मंजूरी दी है. वैक्सीनेशन के लिए बड़े पैमाने पर देश भर में तैयार

वैक्सिनेशन के पहले बिहार में आखिरी ड्राई रन, प्रत्यय अमृत बोले.. कोरोना का टीका लगाने की तारीख तय नहीं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना से निपटने के लिए देश में दो वैक्सीन को मंजूरी मिल गई. कोवैक्सीन के साथ-साथ कोविशील्ड को सरकार ने मंजूरी दी है. वैक्सीनेशन के लिए बड़े पैमाने पर देश भर में तैयारी चल रही है लेकिन वैक्सीनेशन का काम किस दिन शुरू होगा इसे लेकर अब तक कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि वैक्सीनेशन को लेकर सरकार की तैयारी पूरी है लेकिन टीकाकरण किस दिन से शुरू होगा इसकी तारीख तय नहीं हुई है.


प्रत्यय अमृत ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से गाइडलाइन मिलने के बाद ही तारीख सामने आएगी और हम सब इस का इंतजार कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि बिहार में लोगों को कोवैक्सीन दी जाएगी या फिर कोविशील्ड तो इस पर प्रत्यय अमृत ने कहा कि इसकी भी जानकारी फिलहाल नहीं है. हमने वैक्सीन को स्टोर करने, उसे अलग-अलग जगहों तक पहुंचाने और फिर लोगों को टीका लगाने तक का पूरा सिस्टम डेवलप किया है और कहा है कि बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के पहले यह आखिरी dry-run है. इसके बाद किसी तरह के dry-run की कोई आवश्यकता नहीं बचेगी और हम सीधे वैक्सीनेशन मोड में होंगे.


आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ ड्राई रन कराया जा रहा है. यहां 25 लोगों पर वैक्सीनेशन का डेमो होना है. इससे पहले 2 जनवरी को भी कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन चलाया गया था. इसमें बिहार के तीन जिलों को चुना गया था, जिसमें पटना के साथ जमुई और बेतिया शामिल था. पटना के फुलवारीशरीफ अस्पताल, दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल और शास्त्री नगर के न्यू PHC में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया था. इसी तरह प.चंपारण के बेतिया के पीएचसी, चनपटिया पीएचसी, मझौलिया और बेतिया शहरी अस्पताल में वैक्सीनेशन का डेमो किया गया था.  वहीं जमुई के बहु उद्देशीय स्कूल, प्लस टू स्कूल, जमुई और ऑक्सफोर्ड स्कूल में वैक्सीनेशन का ट्रायल किया गया था. 

टैग्स