ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश चुनाव पर चिराग पासवान बोले, कहा.. माहौल का जिक्र करना प्रदेशवासियों के बुद्धि को चुनौती देना है

DESK : उत्तर प्रदेश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. 10 मार्च को रिजल्ट भी आने वाला है. इस पर जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अधय्क्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान दिल्

उत्तर प्रदेश चुनाव पर चिराग पासवान बोले, कहा..  माहौल का जिक्र करना प्रदेशवासियों के बुद्धि को चुनौती देना है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. 10 मार्च को रिजल्ट भी आने वाला है. इस पर जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अधय्क्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान दिल्ली से पटना लौटे हैं. पटना एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश चुनाव पर चिराग पासवान ने कहा, सातवें चरण में मतदान हुआ है लोगों ने सोच समझ कर अपने मत का प्रयोग किया है. यह उम्मीद करते हैं. जो भी सरकार बने जनता के हित की सरकार हो, जनता के भावनाओं को समझें चिराग ने कहा एग्जिट पोल पर ज्यादा में टिप्पणी नहीं करता हूं. बीजेपी जीते या कोई भी दल जीते वहां पर जनता की भावनाओं को समझने वाली सरकार चाहिए.


चिराग ने कहा हम लोगों का प्रयास उत्तर प्रदेश में जनाधार को बढ़ाना है. कुछ जगहों पर उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने भी चुनाव में कैंडिडेट उतारे थे.आने वाले समय में जिस तरीके से बिहार में पार्टी का जनाधार मजबूत कर रहे हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब दूसरे राज्यों में भी काम करेंगे.


साथ ही भागलपुर बम ब्लास्ट पर चिराग पासवान ने कहा कि घटनाएं घटती है, ईमानदारी से जांच नहीं होती है. तथ्यों के साथ सच सामने नहीं आता है, इसीलिए अपराधी छुट्टी रहते हैं. ब्लास्ट कैसे हुआ, कौन-कौन इसके लिए जिम्मेदार है, कहां लापरवाही हुई जांच का विषय है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता