ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

उत्तराखंड में बिहार का लाल शहीद, दर्दनाक हादसे में गई राहुल की जान

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले के निवासी और सेना के जवान राहुल कुमार उत्तराखंड में दुश्मनों से लड़ते हुए बर्फ के भूस्खलन में शहीद हो गए हैं। वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही जवान के

 उत्तराखंड में बिहार का लाल शहीद, दर्दनाक हादसे में गई राहुल की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले के निवासी और सेना के जवान राहुल कुमार उत्तराखंड में दुश्मनों से लड़ते हुए बर्फ के भूस्खलन में शहीद हो गए हैं। वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही जवान के घर में कोहराम मच गया है। राहुल के पार्थिव शरीर सोमवार को रामपुर अपना पैतृक गांव आने की कही जा रही है।


दरअसल, मुंगेर जिले के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जीवन सिंह के पुत्र देश के लाल 34 वर्षीय राहुल कुमार  उत्तराखंड में दुश्मनों से लड़ते हुए बर्फ के भूस्खलन में शहीद हो गया। शहीद जवान की शादी वर्ष 2018 में बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चटमाडीह में हुई थी। शहीद राहुल अपने पीछे 3 वर्षीय पुत्र और पत्नी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। राहुल के शहीद होने की खबर से घर में कोहराम मच गया है। वहीं, मोहल्ले में यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल हो गया। इसके बाद से शहीद के घर परिजनों को सांत्वना देने लोगों का आना-जाना शुरू हो गया।


वहीं, इस घटना को लेकर शहीद राहुल के परिजन ने बताया कि, उत्तराखंड में राहुल आर्मी के जवान के रूप में कार्यरत था। आपदा राहत कार्य के लिए जोशीमठ जाने के क्रम में वर्फ के भूस्खलन से राहुल की मृत्यु हो गई। फिलाहल वो लोग  सेक्टर के आर्मी अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। राहुल के पार्थिव शरीर सोमवार को रामपुर अपना पैतृक गांव आने की बात कही जा रही है।


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य समेत कई जन प्रतिनिधि और दर्जनों अधिकारियों ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।