ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

UPSC के टॉप थ्री में लड़कियों के नाम आने पर सीएम नीतीश ने जताई ख़ुशी, कहा- यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी

PATNA: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। इसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। लेकिन इसमें गौर क

UPSC के टॉप थ्री में लड़कियों के नाम आने पर सीएम नीतीश ने जताई ख़ुशी, कहा- यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। इसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह है कि संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियों ने बाजी मारी है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए इन अभ्यर्थियों को बधाई दी है। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट किया है कि 'संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियां रहीं हैं। टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री श्रुति शर्मा, सुश्री अंकिता अग्रवाल एवं सुश्री गामिनी सिंगला को विशेष तौर पर बधाई। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी।'



गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में लड़कियां आज भी अपनी पढ़ाई के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। कई जगहों पर महिलाओं की शिक्षा को महत्त्व नहीं दी जाती है तो कहीं लड़कियों के पास पढ़ने की सुविधा नहीं है। इसके बावजूद हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में  भी टॉप थ्री में लड़कियों के ही नाम है, जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है। 

टैग्स