ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

यूपी से आरा पहुंची बारातियों से भरी गाड़ी ट्रॉली से टकरायी, दो की मौत आधा दर्जन लोग घायल

ARRAH: उत्तर प्रदेश के बलिया से भोजपुर पहुंची बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रॉली से हुई टक्कर में दो की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को अस

यूपी से आरा पहुंची बारातियों से भरी गाड़ी ट्रॉली से टकरायी, दो की मौत आधा दर्जन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: उत्तर प्रदेश के बलिया से भोजपुर पहुंची बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रॉली से हुई टक्कर में दो की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से शादी का माहौल गम में बदल गया है। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 


घटना आरा-बक्सर नेशनल हाईवे स्थित बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता की है जहां बुधवार की सुबह ट्राली और बारातियों से भरी बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बोलेरो पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बोलोरो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं उसी बोलेरो पर सवार एक बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।


उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ट्राली को जब्त किया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी नंद कुमार राम का 24 वर्षीय पुत्र वैभव कुमार एवं उसी जिला के हरदेव सिंह के डेरा थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नंवरी कृपा राय के डेरा गांव निवासी स्व.राम परीखा राम के 42 वर्षीय पुत्र सभापति राम के रूप में हुई है। इसमें मृतक सभापति राम पेशे से किसान थे एवं दूसरा वैभव कुमार मजदूर था एवं राजस्थान के जयपुर स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। जबकि घायलों में उसी जिला के दुबहर थाना क्षेत्र के व्यासी गांव निवासी ओम प्रकाश,शत्रुघन,बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के खरहा ताड़ गांव निवासी नंदजी पासवान एवं बलिया जिला के तीन अन्य लोग शामिल हैं।


वही सड़क हादसे की दूसरी घटना सारण के छपरा की है। जहां छपरा-मुजफ्फरपुर NH- 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के मोलना पुर के समीप बुधवार को बाइक और साइकिल में हुई टक्कर में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई. मृतक हरपुर परसा गांव निवासी हरिन्द्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार के रूप में की गई हैं. जबकि घायलों इसी गांव के ननक सिंह के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार हैं. जिसका गरखा सीएचसी में प्राथमिक उपचार चल रहा है.और भेल्दी थाना क्षेत्र आरना निवासी रंजन लाल राम के 17 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी शामिल हैं. 


जिसका गरखा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. भेल्डी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार गायत्री कुमारी किसी कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रही थी. और बाइक चालक गरखा में किसी डॉक्टर से दिखाने के लिए विकाश कुमार को घर से लेकर आ रहा था इसी दौरान घटना हुई। 


टैग्स