ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

अंडर पास नहीं रहने के कारण आरा में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा: भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई स्कॉर्पियो

ARRAH: भोजपुर के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम रेलखंड पर भुपौली गांव के रेलव क्रासिंग के पास शनिवार को एक स्कॉर्पियो भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा गई। जिसके कार

अंडर पास नहीं रहने के कारण आरा में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा: भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई स्कॉर्पियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: भोजपुर के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम रेलखंड पर भुपौली गांव के रेलव क्रासिंग के पास शनिवार को एक स्कॉर्पियो भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा गई। जिसके कारण स्कॉर्पियो 15 फीट दूर खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो पर ड्राइवर के सिवाय कोई अन्य सवार नहीं था। नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में स्कॉर्पियों का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो से रमेश यादव नामक एक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला है। जो कसाप गांव का रहने वाला है।


बताया जाता है कि स्कॉर्पियो जब मानव रहित क्रासिंग को क्रॉस कर रही थी, तभी वो रेलवे ट्रैक पर फंस गई। जब तक चालक गाड़ी को वहां से निकाल पाता, तब तक सासाराम से आरा की तरफ आ रही इंटरसिटी ट्रेन ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। इसकी सूचना स्थानीय उदवंतनगर थाने को दी गई। मौके पर आरपीएफ और उदवंंतनगर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को जब्त किया। घटना के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाई जिसके बाद ट्रेन रुकी। इसकी सूचना आरा स्टेशन कंट्रोल को दी गई। बाद में तकरीबन आधा घंटा रुकने के बाद ट्रेन को आरा के लिए रवाना किया गया।


घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। घटना के संदर्भ में आरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एन.के. राय ने बताया कि सासाराम से इंटरसिटी ट्रेन आ रही थी, तभी अचानक ट्रैक पर फंसी स्कॉर्पियो से टक्कर होने की सूचना मिली। मौके पर रेल कर्मियों को रवाना किया गया। ट्रेन आरा स्टेशन पर पहुंच गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्रॉसिंग पर अंडर पास नहीं रहने के कारण ऊपर से ही लोग गुजरते हैं। जिसके कारण हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है। फिर भी रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण एक बार फिर ये बड़ी घटना घटी। 

अंडर पास नहीं रहने के कारण आरा में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा: भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई स्कॉर्पियो

अंडर पास नहीं रहने के कारण आरा में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा: भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई स्कॉर्पियो

अंडर पास नहीं रहने के कारण आरा में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा: भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई स्कॉर्पियो


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता