ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर, महिला और एक बच्चे की मौत

KHAGARIYA : इस वक़्त एक बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां ऑटो पलटने से एक बच्चा और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस एक्सीडेंट में एक और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी बताय

ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर, महिला और एक बच्चे की मौत
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIYA : इस वक़्त एक बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां ऑटो पलटने से एक बच्चा और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस एक्सीडेंट में एक और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन फानन में जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया है. 


घटना पसराहा गांव के नजदीक घटी. जानकारी के अनुसार, एक बेलगाम ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई. हालांकि, एक अन्य बच्चा जख्मी हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं, जिस ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ, उस ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.