TRAIN NEWS: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। हाजीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन दो दिनों के लिए रद कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
दरअसल, हाजीपुर के रास्ते गुजरने वाली कटिहार-सोनपुर मेमू, बरौनी-पाटलिपुत्र सहित चार ट्रेनों का परिचालन दो दिनों के लिए रद कर दिया गया है। इसके साथ ही वैशाली एक्सप्रेस, अवध असम, जनसाधारण सहित कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार, सोनपुर रेलमंडल के नाजिरगंज-दलसिंहसराय- साठाजगत- बछवारा रेलखंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु एनआई किया जाना है। इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।






