ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

ललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम और कथित फर्जी हस्ताक्षर से बिहार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पत्र भेजे जाने का मामला सामने आया है। मंत्री ने मामले की जांच, FIR दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
पूरी तरह फर्जी है लेटर-ललन सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कथित नाम और फर्जी हस्ताक्षर से बिहार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पत्र भेजे जाने का मामला सामने आया है। पंचायती राज मंत्री और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।


केंद्रीय मंत्री ने विभाग के सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।


पूरी तरह फर्जी है लेटर-ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विभाग के सचिव को पत्र लिखकर बताया है कि उनके संज्ञान में एक मामला आया है। जिसमें मेरे हस्ताक्षर से बिहार के डेयरी विभाग को पत्र भेजने का काम किया गया है। जबकि मेरी ओर से ऐसा कोई लेटर ही जारी नहीं किया गया है। लेटर में जो साइन किया गया है, वो भी फर्जी है..वो मेरा हस्तांक्षर नहीं है। 


ललन सिंह कहा कि किसी शख्स ने फायदा उठाने के लिए मेरे नाम से लेटर लिखा है, जिसमें मेरे हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है, जो कि मेरा हस्ताक्षर नहीं है। उस पत्र को बिहार के मंत्री और उनके सचिव को भेजने का काम किया है। जो कि बिल्कुल गलत बात है। 


दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई-ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दोषियों की पहचान कर उसके ऊपर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की भी मांग की है। 


बता दें कि पिछले महीने भी ललन सिंह का फर्जी निजी सचिव बनकर जेल प्रशासन को फोन करने का भी मामला सामने आया था। पटना पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। जिसके ऊपर यह आरोप लगा था कि उसने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम का इस्तेमाल कर एक कैदी को भागलपुर जेल से बेऊर जेल भेजने के लिए दबाव बनाया था। 

ललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग