ब्रेकिंग
20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार

20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

लगातार एक के बाद एक बिल्लियों की हत्या के मामले में पुलिस ने कैट किलर शिवा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपराध कबूलने के बाद पुलिस हत्या की वजह और काले जादू समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है।

मुंबई न्यूज
एक महीने में 20 बिल्लियों की हत्या
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: मुंबई के गोवंडी इलाके में लगातार बिल्लियों की हत्या के मामले में पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शिवा ने बिल्लियों की हत्या करने की बात कबूल की है। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की मानसिकता की जांच कर रही है।


एक महीने में 20 बिल्लियां गायब

गोवंडी के पांजरापोल इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार बिल्लियों की मौत के मामले सामने आ रहे थे। कुछ दिन पहले छह बिल्लियों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले थे। 3 सितंबर को चार बिल्लियां मृत मिलीं, जबकि 5 सितंबर को दो और बिल्लियों के शव बरामद हुए। इलाके से करीब 20 बिल्लियों के गायब होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई थी। पहले से ही यह आशंका जताई जा रही थी कि बिल्लियों की कोई हत्या कर रहा है। लेकिन यह आशंका आज सच साबित हो गयी। गिरफ्तार आरोपी शिवा ने खुद अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को  बताया है कि बिल्लियों की हत्या उसी ने की है। 


काले जादू समेत कई एंगल से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस बिल्लियों की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए काले जादू (Black Magic) समेत विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही थी। 


डीसीपी समीर शेख ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने बिल्लियों को क्यों निशाना बनाया और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।


PETA India ने घोषित किया था 50 हजार रुपये का इनाम

पशु प्रेमी रुबिना पठान की शिकायत के आधार पर गोवंडी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने BNS की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए PETA India की ओर से 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी।


अब शिवा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बिल्लियों की हत्या के पीछे वास्तविक मकसद क्या था और क्या आरोपी ने अकेले ही वारदातों को अंजाम दिया।