ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

बिहार के बगहा के भावल गांव में ठेले पर गोलगप्पे खाने के बाद दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई। करीब 8 मरीज रामनगर सीएचसी में भर्ती हैं, जबकि कई अन्य निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित बगहा में गोलगप्पे खाने के बाद एक ही गांव के दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के भावल गांव का है। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि गांव में गोलगप्पे बेचने वाला आया हुआ था। लोग उससे गोलगप्पे खाए। लेकिन कुछ देर बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद कई लोगों ने स्थानीय स्तर पर अपना इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर कुछ मरीज रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये। जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। 


8 मरीज सीएचसी में भर्ती

फिलहाल करीब 8 मरीजों का रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है, जबकि कई अन्य लोग निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।


डॉक्टरों ने बताए फूड पॉइजनिंग के लक्षण

रामनगर सीएचसी प्रभारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचे मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण गोलगप्पे खाने के बाद एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने को लेकर परेशान हैं। घटना के बाद संबंधित स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

टैग्स