ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Train Accident : चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, झाझा स्टेशन पर बाल-बाल बचे दो यात्री

Train Accident : झाझा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला और पुरुष यात्री फिसलकर ट्रेन से गिर पड़े। यात्रियों की सतर्कता और ट्रेन चालक की तत्परता से दोनों की जान बच सकी।

झाझा स्टेशन, Jhajha Station, चलती ट्रेन, Moving Train, ट्रेन से गिरना, Fell from Train, महिला यात्री, Female Passenger, पुरुष यात्री, Male Passenger, रेल हादसा, Train Accident, बलिया-सियालदाह एक्सप्रे
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Train Accident : जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस (13106 डाउन) में चढ़ने के दौरान एक महिला और पुरुष यात्री चलती ट्रेन से फिसलकर गिर पड़े। हालांकि, सतर्क यात्रियों और समय पर ट्रेन के रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।


घटना बुधवार सुबह की है जब ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर आई। जैसे ही यात्रियों ने बोगियों में चढ़ना शुरू किया, ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। भीड़-भाड़ वाले सामान्य डिब्बे में चढ़ने की कोशिश में एक महिला का पैर फिसल गया और वह गिरने लगी। महिला को गिरता देख एक पुरुष यात्री ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी संतुलन खो बैठा।


प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ट्रेन चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को रोक दिया। दोनों यात्री कुछ दूरी तक प्लेटफॉर्म पर घिसटते चले गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। आरपीएफ और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों को तुरंत उठाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद वे फिर से उसी ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।