ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Patna News: पटना जंक्शन इलाके में दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, जल्द पूरा होने वाला है यह बड़ा काम

Patna News: पटना शहर का व्यस्तम इलाका पटना जंक्शन को जल्द ही जाम से राहत मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार 72 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से शहर में भूमिगत सब-वे निर्माण करा रही है

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना शहर का व्यस्तम इलाका पटना जंक्शन को जल्द ही जाम से राहत मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार 72 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से शहर में भूमिगत सब-वे निर्माण करा रही है, जिसका काम अप्रैल में पूरा हो जायेगा। वहीं, जंक्शन पर आम लोगों की सुविधा के लिए बन रहे मल्टी मॉडल हब का निर्माण पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन जल्द ही होगा| 


पैदल पथ और पार्किंग की सुविधा

मल्टी मॉडल हब और सब-वे निर्माण से पटना जंक्शन इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। जीपीओ गोलम्बर के पास मल्टी मॉडल हब में सिटी बस, ऑटो, टैक्सी और निजी कार पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां से पटना जंक्शन, महावीर मंदिर और बुद्धा स्मृति पार्क को जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण किया गया है, जिससे पैदल यात्रियों को सहूलियत होगी|


सब-वे में हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग

• 148 मीटर के 4 ट्रेवेलेटर, 2 एस्केलेटर, 2 लिफ्ट

• भूमिगत लंबाई में हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग


अंडरग्राउंड सब-वे की कुल लंबाई 440 मीटर है। इसमें 148 मीटर के 4 ट्रेवेलेटर, 2 एस्केलेटर, 2 लिफ्ट (महावीर मंदिर निकास और मल्टी-लेवल पार्किंग) और भूमिगत लंबाई में हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग बने है। मल्टी मॉडल हब, बुद्धा स्मृति पार्क और मल्टी-लेवल पार्किंग के पास 3 गेट बनाये भी गये है। इस योजना से पटना जंक्शन आने-जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही लोग मल्टी लेवल पार्किंग में गाड़ियों को बिना किसी समस्या के पार्क कर अंडर ग्राउंड सब-वे से शहर के अन्य कोनों तक पहुंच सकेंगे।