ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विधायक आवास की समस्याओं का जल्द होगा समाधान, स्पीकर प्रेम कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक

Bihar News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंत्री लेशी सिंह के साथ बैठक कर विधायक आवासीय परिसर की समस्याओं, आवास आवंटन और विधानसभा संग्रहालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की। संग्रहालय का निर्माण अगले साल मई तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, आवास आवंटन तथा बिहार विधान सभा संग्रहालय के निर्माण की प्रगति सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।




स्पीकर ने विधायक आवासीय परिसर में विधायकों को हो रही समस्याओं तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी से मंत्री को अवगत कराया। बैठक में तीन या अधिक बार निर्वाचित विधायकों के अनुरोध पर नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर से बाहर आवास आवंटित करने तथा विधान सभा के सचेतकों को परिसर से बाहर आवास उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री लेशी सिंह ने आश्वस्त किया कि विधायक आवासीय परिसर की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने जानकारी दी कि विधान सभा के सचेतकों को विधायक आवासीय परिसर से बाहर आवास आवंटित करने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। तीन या अधिक बार निर्वाचित सदस्यों के अनुरोध पर परिसर से बाहर आवास आवंटित करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस क्रम में कई विधायकों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं।



उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर में अनधिकृत रूप से रह रहे पूर्व सदस्यों से आवास खाली कराने तथा निर्धारित दंडात्मक किराये की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। परिसर के फेज-1 एवं फेज-2 में कॉम्फेड और वेजफेड की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि फेज-3 में भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बिहार विधान सभा पूल के आवासों की समयबद्ध मरम्मत तथा आवासों के भीतर एवं आसपास उगे पौधों की योजनाबद्ध छंटाई भी शीघ्र कराई जाएगी।



संग्रहालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान नई दिल्ली के अध्ययन दौरे पर गई भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय की संयुक्त टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। टीम ने संसद भवन एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय के भ्रमण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर निर्माणाधीन बिहार विधान सभा संग्रहालय के डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। इस संबंध में दिए गए प्रस्तुतीकरण के दौरान माननीय अध्यक्ष ने डिजाइन में किए गए बदलावों पर अपने सुझाव दिए।



बैठक में विधायक आवासीय परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए चयनित एजेंसी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण शीघ्र सभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा।



बैठक के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ संग्रहालय निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि संग्रहालय का निर्माण कार्य अगले वर्ष मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


विधायक आवास की समस्याओं का जल्द होगा समाधान, स्पीकर प्रेम कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता