ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

आरा में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को रौंदा, मौके पर मौत, भाई के साथ लौट रही थीं घर

बिहार के आरा में आरा-पटना नेशनल हाईवे पर धनुपरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षिका तबस्सुम परवीन की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ ट्रेनिंग से घर लौट रही थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPURI: आरा-पटना नेशनल हाईवे पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित जैन बाल विश्राम स्कूल के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को रौंद दिया। हादसे में शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतका की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ला, वार्ड नंबर 33 निवासी एनुल हक की 35 वर्षीया पुत्री तबस्सुम परवीन के रूप में हुई है। वह पेशे से शिक्षिका थीं और वर्तमान में कोईलवर प्रखंड के सकड्डी स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में कार्यरत थीं।


ट्रेनिंग से भाई के साथ लौट रही थीं शिक्षिका

मृतका के परिजन और शिक्षक अरशद वारसी ने बताया कि शनिवार की सुबह तबस्सुम परवीन कुल्हड़िया स्थित हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए आयोजित इको क्लब की ट्रेनिंग में शामिल होने गई थीं। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वह अपने भाई सैफ अली के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।


इसी दौरान धनुपरा स्थित जैन बाल विश्राम स्कूल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से नीचे गिर पड़ीं। तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में शोक का माहौल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता