ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

टूरिस्ट बस से 612 लीटर विदेशी शराब बरामद, 6 शराब तस्कर भी गिरफ्तार

MUZAFFARPUR:बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब माफिया इस कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रहे हैं। शराब तस्कर इतने बेखौफ हो गए है कि अब तरह-तरह के ह

टूरिस्ट बस से 612 लीटर विदेशी शराब बरामद, 6 शराब तस्कर भी गिरफ्तार
Santosh Singh
2 मिनट


MUZAFFARPUR:

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब माफिया इस कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रहे हैं। शराब तस्कर इतने बेखौफ हो गए है कि अब तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाने लगे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थानाक्षेत्र में सामने आया है । जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब से लदे एक टूरिस्ट बस को पकड़ा। जिसमें लदे करीब 612 लीटर विदेशी शराब बरामद को जब्त किया गया। बस में सवार 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शराब तस्कर बोचहा, मीनापुर और हरियाणा के रहने वाले है। जब्त किए गए टूरिस्ट बस पर हरियाणा का नंबर लगा हुआ है जो शराब की डिलिवरी के लिए ही जा रही थी कि तभी इसी क्रम में अहियापुर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर शराब को बरामद किया साथ ही बस में सवार छह लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान की माने तो उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की भारी मात्रा में शराब की डिलिवरी की जाने वाली है। जिसके बाद हियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। इस दौरान एक टूरिस्ट बस को पुलिस ने रोका जिसमें तकरीबन 612 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वही बस में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता