ब्रेकिंग
बिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानून

Bihar News: VTR से निकलकर शहर के पास पहुंचा बाघ, इलाके के लोगों में दहशत, रेस्क्यू शुरू

पश्चिमी चंपारण के रामगनर शहर के पास एक बाघ की चहलकदमी के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Bihar News
बाघ दिखने के बाद दहशत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकी टाईगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ रामगनर शहर के पास जा पहुंचा है और अलग-अलग इलाकों में उसकी चहलकदमी देखी गई है। रविवार को बैकुंठपुर के पास देखा गया है। 


रिहायशी इलाके में बाग के घुसने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वन विभाग की टीम ने बताया कि पगमार्क के आधार पर बाघ की तलाश की जा रही है। दो अलग-अलग टीमें बाघ को तलाश कर रही है।


उधर, बाघ के आने की खबर से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है और हमले के डर से सहमें हुए हैं। लोगों में खौफ इस कदर हो गया है कि डर से वह खेतों की तरफ भी नहीं जा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने संभावना जताई है कि बाघ रघिया वन क्षेत्र से निकलकर मसान नदी के रास्ते शहर के करीब पहुंच गया है।