ब्रेकिंग
नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत

'लालू राज में चरवाहा विद्यालय, सुशासन में मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज', उमेश कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो पर बोला हमला

दरभंगा पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने चरवाहा विद्यालय का जिक्र करते हुए NDA सरकार में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के विस्तार का दावा किया। साथ ही स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशियों

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में चरवाहा विद्यालय की अवधारणा का जिक्र करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित करने की दिशा में काम किया गया है। इस दौरान उन्होंने दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।


दरभंगा में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने शिक्षा और विकास के मुद्दे पर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा।


उमेश कुशवाहा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान उपलब्ध कराना है, ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।


वहीं, महागठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में चरवाहा विद्यालय की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया और छात्रों के हाथों में कलम-कंप्यूटर की जगह लाठी थमाने वाली राजनीति की गई।


जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रबुद्ध मतदाता शिक्षा और विकास के मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।


उमेश कुशवाहा ने विश्वास जताया कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।