ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की कटिहार में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने से वे लड़खड़ाने लगे और गिरते-गिरते बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। घटना का वीडियो सामने आया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR:बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सामने आई है। कटिहार में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगा। उनकी हालत ऐसी हो गई कि वे लड़खड़ाने लगे और गिरते-गिरते बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और बैठने के लिए कुर्सी मंगाई और सिर पर पानी दिया। वही वहां मौजूद लोग बंडी उतारने को कहने लगे। इसका वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव कटिहार जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का आयोजन किया गया था। पप्पू यादव को कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।


कार्यक्रम के दौरान उनके आसपास लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। पप्पू यादव के हाथ में माइक था, तभी अचानक उन्हें चक्कर आने लगा और वे लड़खड़ाने लगे। यह देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। आनन-फानन में उनके लिए कुर्सी मंगाई गई, ताकि वे बैठ सकें।


घटना से जुड़े वीडियो में पप्पू यादव हाथ से इशारा करते हुए अपनी परेशानी बताते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके सिर पर पानी डाला गया। जो बंडी उन्होंने पहना था, उसे उतारने की बात कही गयी। कुछ देर बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली। हालांकि, तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा।


बताया जा रहा है कि माता रानी के दर्शन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, उनकी तबीयत खराब होने की वास्तविक वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


गौरतलब है कि इससे पहले जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सोमवार रात हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी नीरज कुमार से मिलने अस्पताल गये हुए थे। जहां उनसे मुलाकार कर  हालचाल जाना। फिलहाल, कटिहार में पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने की घटना चर्चा में है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

टैग्स