ब्रेकिंग
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव

सीवान में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, चाकू मारकर 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या; महिला गंभीर

सीवान के बड़हरिया में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प में 75 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में महिला गंभीर और उसका बेटा घायल है। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला गांव में बुधवार सुबह दो पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका बेटा भी जख्मी हुआ है।


मृतक और घायलों की पहचान

मृतक की पहचान स्व. गरीब भगत के पुत्र रामा नंदन प्रसाद (75) के रूप में हुई है। घायलों में सूरज प्रसाद की पत्नी बेबी देवी (44) और पुत्र किशन कुमार (25) शामिल हैं। दोनों को बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेबी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


कैसे हुई वारदात?

घायल किशन ने बताया कि सुबह उसके दादा बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। मां खाना बना रही थीं और वह सो रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर बाहर निकला तो दादा खून से लथपथ पड़े थे। अंदर से मां के रोने की आवाज आई तो देखा पड़ोसी चाकू से हमला कर रहे हैं। बचाने में उसके हाथ में भी चाकू लग गया। ग्रामीणों ने 2 हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।


पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है।


सिवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट