ब्रेकिंग
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव

पूर्णिया में हथियार के बल पर एक लाख रुपये और मोबाइल की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

पूर्णिया के जानकीनगर में चार बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक सवार से एक लाख रुपये नकद और 40 हजार का मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर उसे घायल कर दिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर  दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोककर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


 बदमाशों ने पीड़ित से करीब एक लाख रुपये नकद और 40 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा वार्ड संख्या-11 निवासी करीब 35 वर्षीय पंकज कुमार प्रकाश के रूप में हुई है। 


पीड़ित के मुताबिक, बीती रात्री करीब आठ बजे वह मुरलीगंज से अपने घर चांदपुर भंगहा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। 


विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके पास से करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग 40 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। 


इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक लूटने का भी प्रयास किया। हालांकि, आसपास के लोगों के जुटने की आहट मिलते ही सभी बदमाश बाइक की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पंकज कुमार प्रकाश को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया गया।