ब्रेकिंग
पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेपटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे

GOLD ROBBERY : करोड़ों का सोना लूट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

GOLD ROBBERY : कोचस बाजार स्थित कंचन ज्वेलर्स में भीषण चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने दुकान से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। अब इस घटना की जानकारी मिलते

GOLD ROBBERY
GOLD ROBBERY
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOLD ROBBERY : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,छिनतई,गोलीबारी से जुड़ीं खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ज्वेलरी की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।


जानकारी अनुसार कोचस बाजार स्थित कंचन ज्वेलर्स में भीषण चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने दुकान से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। अब इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


वहीं, इस सूचना मिलते ही सासाराम एसडीपीओ -2 कुमार वैभव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और टेक्निकल टीम को घटनास्थल पर बुलाया है।


इधर, दुकान के मालिक सूरत सेठ के तरफ से पुलिस को आधिकारिक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, जिससे चोरी गए आभूषणों की सही कीमत का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डीएसपी कुमार वैभव ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।