ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे

Bihar Police: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने टांगी से वार करने के साथ पुलिस वाहन पर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए और गश्ती वाहन के शीशे टूट...

चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर खानाबदोशों के एक समूह ने हमला कर दिया. अचानक हुए विरोध के दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर टांगी से हमला करने के साथ पथराव भी किया. इस घटना में डायल 112 के एएसआई बैजू पासवान और महिला सिपाही बेबी कुमारी को हल्की चोटें आई हैं. दोनों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया.


घटना के दौरान पुलिस के गश्ती वाहन को भी निशाना बनाया गया, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस टीम के साथ हुई इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.


चोरी की जांच के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, जमहेता गांव में चोरी की एक घटना सामने आई थी. इसी मामले की छानबीन के लिए पुलिस टीम गोपी मोड़ के समीप स्थित खानाबदोशों के ठिकाने पर पहुंची थी. टीम वहां मौजूद लोगों से चोरी की घटना को लेकर पूछताछ कर रही थी.


इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की पूछताछ का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान टांगी से भी हमला किया गया और पुलिस वाहन पर पथराव किया गया.


गश्ती वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त

अचानक हुए हमले के दौरान पुलिस के गश्ती वाहन के शीशे टूट गए. हमले में डायल 112 के एएसआई बैजू पासवान और महिला सिपाही बेबी कुमारी को चोटें आईं. दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया.


घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम के साथ हुए इस हमले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.