ब्रेकिंग
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सैकड़ों बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 लोगों को लगी गोलीबिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामबाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामदट्रेन में अब TTE की हर गतिविधि होगी कैमरे में कैद, दानापुर मंडल में जल्द शुरू होगी बॉडी वॉर्न कैमरा व्यवस्थाडॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरीजमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सैकड़ों बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 लोगों को लगी गोलीबिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामबाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामदट्रेन में अब TTE की हर गतिविधि होगी कैमरे में कैद, दानापुर मंडल में जल्द शुरू होगी बॉडी वॉर्न कैमरा व्यवस्थाडॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरी

VAISHALI: कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मनचले भाइयों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर दांत से काटा लड़की का गाल

पिता ने बताया कि अशोक और दिलीप पासवान ने मेरी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने पिटाई कर दी। वही अशोक पासवान ने दांत बेटी के गाल में काट लिया। जब बेटी चिल्लाने लगी तब आस-पास के लोग जुटे तब जाकर बेटी की जान बच पाई।

bihar
मनचलों की घिनौनी करततू
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र का है जहां कोचिंग जा रही दो बहनों के साथ गांव के मनचले 2 युवकों ने छेड़खानी की। जब इसका विरोध किया तब मनचलों ने लड़की के गाल में दांत काट लिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंची और मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। 


पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देते हुए कहा कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह में कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी।कोचिंग से जब वह घर लौट रही थी। तभी धाना पासवान के बेटे अशोक पासवान उर्फ पियरका और दिलीप पासवान उर्फ मंजू पासवान ने उनकी बेटी को अपने घर के दरवाजे के सामने बीच सड़क पर रोका और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। दिलीप पासवान ने हाथ पकड़कर अपने भाई अशोक पासवान से कहा कि इसके साथ जो करना हैं करो। 


अशोक ने बुरी नीयत से मेरे बेटी के शरीर को छूने लगा और चूमने लगा। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने थप्पर चला दी। वही अशोक पासवान ने बेटी के गाल में दाँत काट लिया। जब बेटी चिल्लाने लगी तब आस-पास के लोग जुटे तब जाकर बेटी की जान बच पाई। इस संबंध में करतहा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद में  बताया कि छेड़खानी का मामला थाने में दर्ज किया गया है। मनचलो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि दोनों आरोपी भाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों कही भी रहेंगे उनको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक अपने दावे को पूरा कर पाती है। 

वैशाली से विक्रमजीत की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता