ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

थानेदार ने RJD विधायक से की बदसलूकी, सस्पेंड करने की मांग को लेकर घंटों दिया धरना

VAISHALI : वैशाली में महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन के अपने समर्थकों के साथ अचानक धरना पर बैठ जाने से अजीबोगरीब स्थिति बन गई. दरअसल, विधायक मुकेश रौशन नगर थाना अध्यक्ष द्वारा की ग

थानेदार ने RJD विधायक से की बदसलूकी, सस्पेंड करने की मांग को लेकर घंटों दिया धरना
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली में महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन के अपने समर्थकों के साथ अचानक धरना पर बैठ जाने से अजीबोगरीब स्थिति बन गई. दरअसल, विधायक मुकेश रौशन नगर थाना अध्यक्ष द्वारा की गई बदसलूकी से नाराज होकर एनएच 19 पर धरना पर बैठे थे. घटना नगर थाना के अंजानपीर चौक के पास की है. 


इस दौरान धरना पर बैठे राजद विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. काफी देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ राघव दयाल और सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे. उसके बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने से हटे.


राजद विधायक मुकेश रौशन का कहना है कि अनजान पी के पास होटल में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला था. इसी मामले को लेकर जब वह नगर थाना पहुंचे तो नगर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की जिस कारण उन्हें धरना पर बैठना पड़ा. राजद विधायक मुकेश रौशन ने इसको लेकर अपने पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही है.