ब्रेकिंग
ललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, बंदर को बचाने के चक्कर में ड्राइवर समेत 8 लोग घायल

Bihar Road Accident: बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो बंदर को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में चालक समेत 8 लोग घायल हुए, जिनमें कई को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर जमटिया ढाला के समीप गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु दरभंगा से सिमरिया गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बंदर को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ऑटो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया।



इस हादसे में ऑटो सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वाहन पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।



घटना में चालक सिकंदर पासवान सहित रीता देवी, रेखा देवी, सत्या देवी, सुशीला देवी, गीता देवी और शैल देवी समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।



सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन के सामने अचानक बंदर के आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता