ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी का बड़ा ऐलान : स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही होगी बंपर बहाली, जिलों में बनेंगे मॉडल अस्पताल

PATNA : बिहार में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अंदर लगभग डेढ़ लाख पदों पर बहाली होनी है। इस बात का ऐलान बिहार के उपमुख्यमंत्र

तेजस्वी का बड़ा ऐलान : स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही होगी बंपर बहाली, जिलों में बनेंगे मॉडल अस्पताल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अंदर लगभग डेढ़ लाख पदों पर बहाली होनी है। इस बात का ऐलान बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव ने किया है। तेजस्वी ने कहा है कि- राज्य के अंदर स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। इस दिशा में हमारी सरकार हर प्रयास कर रही है। यह बहाली में डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर होगी। 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि- जल्द ही राज्य में सभी जिलों के अंदर मॉडल अस्पताल बनाएं जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि- राज्य के अंदर स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। इस दिशा में हमारी सरकार हर प्रयास कर रही है। यह बहाली में डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर होगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, बिहार में अभी 22 जिलों में मॉडल अस्पताल बनाये जा रहे हैँ। सहरसा और भोजपुर में बनकर तैयार हो गया है। बाकी जिले में चरणवार तरीके से काम पूरा होगा। हर जिले में ऐसे अस्पताल बनाए जा रहे हैं  ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में स्वास्थ्य विभाग में सुधार हुआ है पर अभी और सुधार की जरूरत है।