ब्रेकिंग
Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारBihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

तेजस्वी ने कुशवाहा को फिर दिया झटका, भूदेव चौधरी आरजेडी में हुए शामिल

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले जोड़-तोड़ की सियासत जारी है. उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को कबूल करने से भले ही मना कर दिया हो लेकिन उनकी पार्टी के नेता लगातार आ

तेजस्वी ने कुशवाहा को फिर दिया झटका, भूदेव चौधरी आरजेडी में हुए शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले जोड़-तोड़ की सियासत जारी है. उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को कबूल करने से भले ही मना कर दिया हो लेकिन उनकी पार्टी के नेता लगातार आरजेडी का दामन थाम रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने कुशवाहा को झटका देते हुए आरजेडी का दामन थाम लिया है. भूदेव चौधरी को आरजेडी की सदस्यता दिला दी गई है.



भूदेव चौधरी रालोसपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे. पिछले साल अक्टूबर महीने में रालोसपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा के समय पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. पार्टी से भूदेव चौधरी का जाना रालोसपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.


विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं. सभी पार्टियां संगठन के विस्तार में लगी हुई हैं. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पार्टी में शामिल करा कर बड़ा झटका दिया है.

टैग्स