ब्रेकिंग
सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

तेजस्वी के स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल! DMCH में टॉर्च की रोशनी में हो रहा इलाज, ऐसे मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस?

DARBHANGA: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बटोरती है। राज्य के अलग अलग जिलों से आए दिन अस्पतालों की ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो

तेजस्वी के स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल! DMCH में टॉर्च की रोशनी में हो रहा इलाज, ऐसे मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बटोरती है। राज्य के अलग अलग जिलों से आए दिन अस्पतालों की ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के हालत को बयां करने के लिए काफी होती हैं। डिप्टी सीएम के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को विश्वस्तरिय स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का दावा करते नहीं थकते हैं लेकिन उनके दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दरभंगा स्थित डीएमसीएच से आई तस्वीरें सच्चाई बता रही हैं।


दरअसल, उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में आउटसोर्सिंग जेनरेटर कंपनी के कर्मी के हड़ताल पर चले जाने के कारण अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। मरीज और उनके परिजन के साथ साथ डॉक्टर और अन्य  स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी DMCH के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU ) विभाग में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को हो रही है। जिस कारण अस्पताल के ICU में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज चल रहा है। 


शुक्रवार से DMCH के आउटसोर्सिंग जेनरेटर कंपनी के कर्मी अपने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए है। जिसके कारण पूरे DMCH की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार की दोपहर अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोग जेनरेटर चलने का इंतजार करने लगे लेकिन जब एक घंटा से ऊपर हो गया तब लोगों को पता चला कि जनरेटर कर्मी हड़ताल पर हैं। जिस वजह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है।


जनरेटर कर्मी के हड़ताल पर चले जाने के कारण DMCH के मेडिसिन, गायनिक, सर्जरी, ऑर्थो, शिशु रोग विभाग सहित कई विभाग और इनके ICU में अंधेरा की स्थिति बना हुआ था। पूरा ICU मोबाइल की रोशनी मे चल रहा था। मोबाइल की रोशनी पर डॉक्टर मरीजों को सुई लगाते दिखे। ICU की पूरा सिस्टम बिजली सेही संचालित होता है। ऐसे में पावर कट हो जाना अपने आप मे एक बड़ा सवाल है। गर्मी के बीच बिना पंखे और AC के मरीज़ का क्या हाल होगा, इसका अंदाज लगाया जा सकता है। मरीज और उनके परिजनों का कहना है कि क्या इस तरह से तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस उपलब्ध कराएंगे?



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता