ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई उसे लेकर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात, कहा..हर घर नौकरी हम देंगे तभी शादी होगी

वैशाली की जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार आने पर हर घर में नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि जब नौकरी मिलेगी तभी युवाओं की शादी होगी और परिवार खुशहाल रहेगा।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजगार, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वर्तमान सरकार को घेरा। उन्होंने अपनी सरकार बनने पर 20 महीने में 20 साल से अधिक काम करने का दावा किया।


तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पिछले 20 सालों में वैश्य समाज पर हमले और हत्याएं बढ़ी हैं, जबकि सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पहले के किसी शासनकाल में इतनी हिंसा नहीं हुई। तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर सभी अपराधी जेल में होंगे।


उन्होंने याद दिलाया कि उन्हें दो बार उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला और उन्होंने इसे साबित करके दिखाया। तेजस्वी के अनुसार, जब उन्होंने पिछली बार 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही थी, तो उनके चाचा ने इसे असंभव बताया था। हालांकि, उन्होंने कम समय में लगभग 5 लाख लोगों को विभिन्न विभागों में नौकरियां दीं।


तेजस्वी ने दोहराया कि जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में भेजे गए 10 हजार रुपये की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी मिलने का लाभ आजीवन मिलता है।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में कोई काम बिना घूस के नहीं होता और भ्रष्टाचार व अफसरशाही चरम पर है, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसके बजाय, सरकार के गलत नीतियों वाले विपक्षियों को फंसाकर जेल भेजा जाता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि उनकी पार्टी ने शिवानी शुक्ला के पिता मुन्ना शुक्ला को वैशाली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, तो भाजपा के लोगों ने उन्हें फंसाकर जेल भेज दिया।


केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली से बैठकर सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिवर्ष एक करोड़ नौकरी के वादे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बीते ग्यारह वर्षों में उन्होंने कितनी सरकारी नौकरियां दीं।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार से बेरोजगारी को खत्म करने और पलायन को रोकने के लिए इस सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। उन्होंने अपनी योजना दोहराते हुए कहा कि हर घर में नौकरी देने से युवाओं की शादी होगी, जिन्हें शादी नहीं हुई है, उनकी शादी होगी और बाल-बच्चे होंगे, जिससे पूरा परिवार खुशहाल रहेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता