ब्रेकिंग
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा; NH को जाम कर किया भारी बवालपटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा; NH को जाम कर किया भारी बवालपटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?

Tejashwi Yadav : तीन हफ्ते बाद बिहार लौटे तेजस्वी यादव, पेपर लीक आंदोलन पर बोले- 24 घंटे के अंदर छात्रों पर हुए केस वापस नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

तीन हफ्ते बाद बिहार लौटे तेजस्वी यादव ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सदन में गैरहाजिरी को लेकर घिरे तेजस्वी ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Tejashwi Yadav : तीन हफ्ते बाद बिहार लौटे तेजस्वी यादव, पेपर लीक आंदोलन पर बोले- 24 घंटे के अंदर छात्रों पर हुए केस वापस नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

करीब तीन सप्ताह तक बिहार से बाहर रहने और विधानसभा सत्र के दौरान सदन में गैरहाजिर रहने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे राजद नेता तेजस्वी यादव अब बिहार लौट आए हैं। बिहार पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला और छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और भविष्य के लिए लड़ाई लड़ने वाले छात्रों का धन्यवाद किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले सभी छात्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया है। साथ ही उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी विपक्षी दलों को भी धन्यवाद दिया।

मुकदमे वापस लेने की मांग, सरकार को दी चेतावनी

राजद नेता ने कहा कि आंदोलन को खत्म करने को लेकर जो सहमति बनी है, उसके अनुसार सभी आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में हुए आंदोलनों के दौरान हजारों लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं।उन्होंने खास तौर पर बिहार में हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के लगभग हर जिले में छात्र सड़क पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और हमेशा देश को रास्ता दिखाता रहा है, लेकिन यहां छात्रों पर कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के कई जिलों में छात्रों पर गलत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आंदोलन खत्म करने और मुकदमे वापस लेने की बात तय हो चुकी है तो फिर छात्रों को जेल में क्यों रखा जा रहा है।

विधायकों और तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने आंदोलन के दौरान विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई विधायकों को उठाया गया। उन्होंने दावा किया कि महिषी विधायक समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं उन्होंने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया। तेजस्वी ने कहा कि तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उन पर कई धाराएं लगाई गईं। उन्होंने सरकार से मांग की कि आंदोलन से जुड़े सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और जेल में बंद सभी छात्रों व आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए।

"रिहाई नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन"

तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों और आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो राजद बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। छात्रों को अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का अधिकार है।

21 साल में लगातार पेपर लीक का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 21 वर्षों में राज्य में कई परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो, पेपर लीक की समस्या लगातार बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि समस्या सिर्फ एक परीक्षा की नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की जरूरत है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

सदन में गैरहाजिरी को लेकर घिरे थे तेजस्वी

बता दें कि विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी को लेकर सत्ता पक्ष ने लगातार सवाल उठाए थे। विपक्ष के नेता के सदन में मौजूद नहीं रहने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी।अब करीब तीन सप्ताह बाद बिहार लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने सीधे पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर युवाओं और परीक्षा व्यवस्था का मुद्दा गरमा गया है।