ब्रेकिंग
सामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थासामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए था

बिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?

Bihar Politics: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से भाजपा की हार की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने CJP का स्वागत करने की बात कही और छात्रों के आंदोलन, पेपर लीक तथा तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को निशाना साधा।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा की हार की शुरुआत है और यह केवल शुरुआत भर है।



प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि बिहार में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आती है और छात्रों के मुद्दों पर काम करती है, तो जन सुराज उसका स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन सरकार के कथित अलोकतांत्रिक रवैये और कार्यशैली को चुनौती देना चाहता है, जन सुराज उसके साथ खड़ा रहेगा।



उन्होंने कहा कि, "देश की जनता ने देखा है कि जब लोग एकजुट होकर खड़े होते हैं तो सत्ता में बैठे बड़े से बड़े लोगों को भी झुकना पड़ता है। दिल्ली में जो प्रदर्शन हुआ, वह किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं था। उसमें शामिल हजारों युवा किसी पार्टी का झंडा लेकर नहीं आए थे, बल्कि वे पेपर लीक, बेरोजगारी और भ्रष्ट व्यवस्था से परेशान होकर अपनी आवाज उठाने पहुंचे थे।"



प्रशांत किशोर ने जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर सरकार दमन कर रही है और फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना देने की भी घोषणा की।



प्रशांत किशोर ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे उनके व्यक्तिगत मित्र हैं। उन्होंने दावा किया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि लद्दाख में हिरासत में लिए जाने के बाद सोनम वांगचुक को जयपुर की जेल में कई महीनों तक रखा गया था।



उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने भी CJP के मंच से अपनी भूमिका निभाई है, लेकिन यह किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं है। उनके अनुसार, यह उन युवाओं की लड़ाई है जो लगातार हो रहे पेपर लीक, बेरोजगारी और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।



प्रशांत किशोर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जवाबदेही की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल कमजोर हो सकते हैं, लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष कभी कमजोर नहीं होना चाहिए और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता