ब्रेकिंग
बेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपील

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident: भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार, गोलू कुमार और शक्ति कुमार के रूप में हुई है।

Bihar Road Accident
सड़क हादसे में तीन की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर धोबीघटवा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।



मृतकों की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव निवासी प्रदीप कुमार (पिता- ललन सिंह), बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी गोलू कुमार (पिता- बदल राम) और धरहरा गांव निवासी शक्ति कुमार (पिता- गामा राम) के रूप में हुई है। तीनों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर प्रदीप कुमार अकेले सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर गोलू कुमार और शक्ति कुमार सवार थे। गोलू कुमार अपने दोस्त के साथ रोहतास जिले के काराकाट से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं प्रदीप कुमार अपने गांव से पीरो स्थित एक रिश्तेदार के घर खिड़की-दरवाजे की माप लेने जा रहे थे।



इसी दौरान धोबीघटवा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।



पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद तीनों मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता