ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचानसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचान

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर कसा तंज, पूछा..CM बनना है तो खुलकर बोलिये, बिहार बुला रहा है..यह कहकर ड्रामा करने की जरूरत नहीं

राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री बनना है तो खुलकर बोलिए, तेजस्वी ने चिराग के बिहार वापसी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्हें बिहार से किसी ने भगाया था?

bihar
कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहले यह कह चुके हैं कि अगर पार्टी यह तय करेगी तो वो बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। आगे कहा कि उन का मन केंद्र से ज्यादा बिहार की राजनीति में है। 


वही उनके जीजा सांसद अरुण भारती ने भी कहा था कि इस संबंध में सहयोगी दलों से बातचीत की जाएगी। यदि यहां चिराग को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी तब वो बिहार आएंगे। इसे लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यदि चिराग की यही इच्छा है तो खुलकर क्यों नहीं बोलते कि वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं? इसके लिए ड्र्रामा करने की जरूरत नहीं है।


तेजस्वी यादव ने चिराग से कहा कि वे खुलकर बोलें कि सीएम बनना चाहते हैं। यह बार-बार क्यों बोल रहे हैं कि मुझे बिहार बुला रहा है। इस तरह का ड्रामा क्यों कर रहे हैं? तेजस्वी ने चिराग से पूछा कि क्या बिहार से कोई भगा दिया था क्या आपको? कि बोल रहे हैं कि बिहार मुझे बुला रहा है। एक निजी चैनेल के इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जब बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है तो अपनी मंशा सबके सामने क्यों नहीं रखते। सहयोगी दलों से कहिये की हम सीएम बनना चाहते हैं। बिहार बुला रहा है कहकर ड्रामा क्यों कर रहे है?