ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

तेजस्वी को छोड़ किसी के भी साथ जा सकते हैं मांझी, NDA के अलावे ओवैसी और मायावती से भी परहेज नहीं

GAYA : आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने दो टूक बयान दिया है. मांझी ने कहा है कि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने दो टूक बयान दिया है. मांझी ने कहा है कि वह तेजस्वी यादव या महागठबंधन को छोड़कर किसी भी अन्य विकल्प की तरफ से आगे बढ़ सकते हैं. मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार से लेकर बीजेपी या फिर ओवैसी से लेकर मायावती तक सभी विकल्प उनके सामने हैं. उन्होंने 20 अगस्त को अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है. जिसमें फैसला ले लिया जायेगा.


जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के साथ-साथ सुशील कुमार मोदी की भी तारीफ की है. मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों का सेवा शर्त नियमावली को लेकर जो फैसला किया है. वह स्वागत योग्य कदम है. इतना ही नहीं दलितों और पिछड़ों को लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जो स्टैंड लिया, वह उनके भी कदम की तारीफ करते हैं. हालांकि उन्होंने दलितों के आरक्षण के सवाल पर तेजस्वी या फिर उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तरफ से ठोस पहल नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी भी जताई.


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी पार्टी का किसी भी अन्य दल में विलय नहीं होगा. पार्टी का वजूद हमेशा कायम रहेगा और केवल गठबंधन के विकल्प पर ही विचार किया जायेगा. मांझी ने कहा है कि 20 अगस्त तक जिस किसी भी दल से उनके पास गठबंधन को लेकर प्रस्ताव आता है, उस पर गंभीरतापूर्वक विचार के बाद निर्णय लिया जायेगा. मांझी ने कहा है कि वह ओवैसी के साथ जाते हैं तो मियां और भुइयां का बेहतरीन समीकरण बनेगा. साथ ही साथ उन्होंने मायावती के साथ भी गठबंधन की संभावनाएं जताई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता