ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, दही चूड़ा भोज का दिया न्योता, मंत्री जी से मांगा पर्सनल मोबाइल नंबर

पटना में तेज प्रताप यादव डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंचे और मकर संक्रांति पर आयोजित दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने मंत्री से पर्सनल मोबाइल नंबर भी मांगा और भोज में आने को कहा।

bihar
दही-चूड़ा का न्योता
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव दही चूड़ा भोज का न्योता देने लिए बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के घर पहुंचे। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा से पर्सनल मोबाइल नंबर मांगा। तो उन्होंने अपना मोबाइल नंबर तेज प्रताप को दिया। 


बता दें कि तेज प्रताप यादव इस साल अपने आवास पर मकर संक्रांति का चू़ड़ा दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सहित सभी प्रमुख नेताओं को चूड़ा-दही भोज में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। 


मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा–दही भोज देने की परंपरा बिहार की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हर साल मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैं, इस आयोजन को सामाजिक समरसता और राजनीतिक मेलजोल का प्रतीक माना जाता है। 


अब इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन भोज का आयोजन किया है। उनकी पार्टी की ओर से चूड़ा–दही भोज आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि हाल ही तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया गया था इसके बावजूद वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश देने का काम कर रहे हैं।

विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, दही चूड़ा भोज का दिया न्योता, मंत्री जी से मांगा पर्सनल मोबाइल नंबरविजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, दही चूड़ा भोज का दिया न्योता, मंत्री जी से मांगा पर्सनल मोबाइल नंबरविजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, दही चूड़ा भोज का दिया न्योता, मंत्री जी से मांगा पर्सनल मोबाइल नंबर