ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप

BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल

छठ पर बिहार लौटने की तैयारी कर रहे हैं तो रेलवे की यह खबर जरूर पढ़ लीजिए! लंबी वेटिंग और कंफर्म टिकट की परेशानी के बीच रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जानिए किन रूटों पर मिलेगी सुविधा और क्या है टाइम-टेबल।

BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BIHAR NEWS : छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले बिहार और झारखंड के लाखों प्रवासियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़, लंबी वेटिंग लिस्ट और कंफर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। इसके साथ ही पहले से चल रही कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं।

रेलवे की इस पहल से दिल्ली, बंगाल, झारखंड और दक्षिण भारत से बिहार आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन जैसे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

दक्षिण भारत से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ के मौके पर दक्षिण भारत में रहने वाले बिहार के प्रवासियों की सुविधा के लिए कन्याकुमारी से बरौनी के बीच एकतरफा ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) एक्सप्रेस स्पेशल चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 06187 आठ नवंबर को सुबह 5 बजे कन्याकुमारी से रवाना हुई और 11 नवंबर को देर रात 2:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन स्टेशनों पर भी दिया गया है। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के पर्याप्त कोच लगाए गए हैं, ताकि त्योहार में घर लौटने वाले यात्रियों को सफर में सहूलियत मिल सके।

रांची-झंझारपुर के बीच 20 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

झारखंड और मिथिलांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रांची-झंझारपुर-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी जारी रहेगा। ट्रेन संख्या 08641/08642 कुल 16 एलएचबी कोच के साथ चलाई जा रही है। रांची से यह ट्रेन 6, 13 और 20 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार की रात 12:30 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में झंझारपुर से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:35 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन से झारखंड में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

आसनसोल से पटना साहिब के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

छठ के दौरान कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आसनसोल और पटना साहिब के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 03513 आसनसोल से 11 और 13 नवंबर को शाम 7:30 बजे खुलेगी। यह अगले दिन रात 1:45 बजे पटना साहिब पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 03514 पटना साहिब से 12 और 14 नवंबर को तड़के 2:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन सुबह 9:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा और चित्तरंजन स्टेशनों पर होगा।

आसनसोल-बेतिया के बीच भी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने बिहार के पश्चिमी हिस्से में जाने वाले यात्रियों के लिए आसनसोल-बेतिया के बीच भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।ट्रेन संख्या 03515 आगामी 12 नवंबर को दोपहर 1:50 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन रात 1 बजे बेतिया पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03516 13 नवंबर को तड़के 2:30 बजे बेतिया से खुलेगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव भी चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह और झाझा स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

हावड़ा-मोकामा और कटिहार एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच

स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेलवे ने पहले से चल रही ट्रेनों में भी यात्रियों की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस (13029/13030) में दोनों दिशाओं से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन में 4 से 14 नवंबर तक और मोकामा से खुलने वाली ट्रेन में 5 से 15 नवंबर तक अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। इससे ट्रेन में कोचों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी।

इसी तरह हावड़ा-कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस (13033/13034) में भी एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जा रहा है। हावड़ा से 5 और 6 नवंबर तथा कटिहार से 6 और 7 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे ट्रेन की क्षमता 17 से बढ़कर 18 कोच हो जाएगी। रेलवे का कहना है कि छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर दूसरे महत्वपूर्ण रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

ऐसे में छठ पर बिहार लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे की यह पहल बड़ी राहत लेकर आई है। हालांकि यात्रा से पहले यात्रियों को ट्रेन का समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लेनी चाहिए।