ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...

Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप

बिहार के पूर्णिया में तेज रफ्तार कार का खौफनाक कहर देखने को मिला। कसबा में बेकाबू कार घर के बरामदे में घुस गई और वहां बैठे छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो मासूम बच्चे घायल हुए, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है।

Bihar Road Accident : पूर्णिया में  मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। कसबा नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक ऐसी दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक अनियंत्रित कार अचानक सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। उस वक्त घर के बरामदे में परिवार के कई सदस्य सुबह की धूप सेंकते हुए बैठे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बेकाबू कार ने वहां बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घायलों को बचाने में जुट गए। आनन-फानन में सभी घायलों को कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सुबह की धूप सेंक रहा था परिवार, तभी घर में घुस गई मौत बनकर आई कार

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या-7 में गढ़बनैली हाई स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार कसबा की ओर से एनएच-27 की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी रेखा देवी के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे स्थित सुनीता देवी के घर में जा घुसी।

हादसे के समय घर के बरामदे में परिवार के लोग बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज के साथ कार बरामदे में पहुंची और वहां बैठे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इसके बाद भी कार नहीं रुकी। घर के परिसर में खड़ी दूसरी कार को जोरदार टक्कर मारने के बाद वह घर के ढांचे को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे बढ़ी और आखिरकार एक पेड़ से टकराकर रुकी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

दो मासूम बच्चों समेत छह लोग घायल, चार की हालत गंभीर

इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में 55 वर्षीय सुनीता देवी, चार वर्षीय आर्यन कुमार, गुलशन कुमार और राहुल कुमार की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद इन चारों को हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, दुर्घटना में दो वर्षीय बच्ची लाडली कुमारी और 24 वर्षीय अनोखी देवी भी घायल हुई हैं। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। एक ही घर के छह लोगों के घायल होने की खबर से परिवार में मातम जैसा माहौल है। जिस बरामदे में कुछ देर पहले तक परिवार के लोग सामान्य तरीके से बैठे थे, वहां अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

घर में घुसी कार जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य में सहयोग किया और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 11 BL 2121 बताया गया है। इस संबंध में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कार चालक ने वाहन से नियंत्रण कैसे खोया? क्या तेज रफ्तार ही इस दुर्घटना की वजह बनी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह भी थी? पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।