ब्रेकिंग
राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर

राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान

Lucknow Agra Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मोहान जीरो प्वाइंट के पास राजस्थान से छपरा जा रही यात्री बस पलट गई। भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत और करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। गैस कटर से बस काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Lucknow Agra Expressway Accident
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Lucknow Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही तेज रफ्तार यात्री बस मोहान जीरो प्वाइंट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।




हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण कई यात्री उसके अंदर फंस गए थे। फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों ने गैस कटर की मदद से बस की बॉडी काटी और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।




सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।




हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से फिलहाल एक की पहचान हो सकी है। मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के गरहारा निवासी 63 वर्षीय शंकर रजक के रूप में हुई है। वह गंगा रजक के पुत्र थे। बाकी दो मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों और मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं। साथ ही पीड़ितों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।




12 घायलों की हुई पहचान

प्रशासन की ओर से हादसे में घायल 12 लोगों की पहचान की जानकारी सामने आई है। इनमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के यात्री शामिल हैं। घायलों की सूची इस प्रकार है:

चांदनी (25 वर्ष) – पत्नी शिवनाथ, निवासी शेखपुरा, थाना दशहरी, जिला वैशाली, बिहार।

आरोही (2 वर्ष) – पुत्री शिवनाथ, निवासी शेखपुरा, जिला वैशाली, बिहार।

संध्या (3 वर्ष) – पुत्री शिवनाथ, निवासी शेखपुरा, जिला वैशाली, बिहार।

श्यामदेव (24 वर्ष) – पुत्र उमेश कुमार, निवासी खुरैनपुर चौकी, थाना बृजमनगंज, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

अभिषेक (26 वर्ष) – पुत्र लालजी, निवासी कुकुरसड़ा, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

बलविंदर (45 वर्ष) – पुत्र किशोरी, निवासी गोपालगंज, बिहार।

देवलाश (39 वर्ष) – पुत्र धनकु, निवासी नौबरा देवरा, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

साहिल निषाद (19 वर्ष) – पुत्र प्रेमसागर, निवासी भागलपुर, थाना मईल, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश।

पप्पू (19 वर्ष) – पुत्र महाराज तिवारी, निवासी चचाड़ीं, ओबरा, जिला औरंगाबाद, बिहार।

जगदीश राम (47 वर्ष) – पुत्र भारत राम, निवासी टेढ़ुआ, थाना बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज, बिहार।

रामविलास (50 वर्ष) – पुत्र मुखलाल, निवासी मिश्रान पकड़ी, थाना कटिया, जिला छपरा, बिहार।

योगी (52 वर्ष) – पुत्र खेदन, निवासी लूमभर, थाना चौक बाजार, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।



फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे की जांच में जुटी हैं। मृतकों की पहचान और सभी घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता