ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

BIHAR ELECTION 2025: दादी की तस्वीर लेकर नॉमिनेशन करने पहुंचे तेज प्रताप यादव, कहा..कोई चुनौती रोक नहीं सकती

बिहार चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। वे अपनी दादी की तस्वीर लेकर पहुंचे और कहा कि दादी का आशीर्वाद होने पर कोई चुनौती रोक नहीं सकती।

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR ELECTION 2025: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज महुआ से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया। अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर को लेकर तेजप्रताप नॉमिनेशन करने महुआ पहुंचे थे। तेजप्रताप ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की और कहा कि दादी का आशीर्वाद लेकर ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि गुरु, मां-पिता और दादी का आशीर्वाद हो तो कोई चुनौती सामना नहीं कर सकता।  


जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी कि 16 अक्टूबर को महुआ विधानसभा-126 के लिए वो नामांकन करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया था। महुआ अनुमंडल कार्यालय में दोपहर एक बजे उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन के बाद तेजप्रताप ने महुआ की जनता से आशीर्वाद मांगा। 


उन्होंने कहा कि जो काम करेगा वही महुआ वासियों के दिल में रहेगा। पिछले बार मैंने जो वादा किया उसे पूरा करने का काम किया। मेडिकल कॉलेज महुआ को देने का वादा पूरा किया। तेजप्रताप ने आगे कहा कि मैंने अपने दादी के आशीर्वाद से नामांकन दाखिल किया है। लोग समर्थन कर रहे हैं। जो काम करेगा वही महुआवासियों के दिल में रहेगा। हमने मेडिकल कॉलेज देने का काम किया। हम महुआ को जिला बनाने का और यहां के युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे।


बता दें कि पार्टी और परिवार से बेदखल करने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया। हसनपुर के विधायक तेज प्रताप ने महुआ सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रौशन को टक्कर देने के लिए तेज प्रताप ने हसनपुर छोड़ महुआ से चुनाव लड़ने का मन बनाया और आज वो दिन आ गया जब उन्होंने महुआ सीट से नामांकन भी कर दिया है। तेजप्रताप जनशक्ति जनता पार्टी से महुआ का उम्मीदवार बने हैं। अब देखना यह होगा कि महुआ की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है। BIHAR ELECTION 2025: दादी की तस्वीर लेकर नॉमिनेशन करने पहुंचे तेज प्रताप यादव, कहा..कोई चुनौती रोक नहीं सकती