ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

घर से भागने के लिए तैयार नहीं हुई प्रेमिका, तो प्रेमी ने मारी गोली

शिवहर के लालगढ़ गांव में प्रेमिका और उसकी मां को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
मां-बेटी को घर में घुसकर मारी गोली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR:शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में प्रेमिका और उसकी मां को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय सूचना के साथ तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


एसपी ने बताया कि 6 सितंबर की रात लालगढ़ निवासी बालिका अपनी मां व बड़ी बहन के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। रात करीब 11 बजे कुछ लोग घर में घुसे और लड़की को साथ मे चलने को कहा लड़की ने जब मना किया तो गोली मार दी। गोली लगने से प्रेमिका और उसकी मां घायल हो गईं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 


वही घटना के संबंध में पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर छह नामजद व पांच-छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ श्यामपुर भटहां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले के मुख्य कारण की जांच के दौरान प्रेम प्रसंग सामने आया है. 


पुलिस ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी है. वही गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रेमी प्रिंस कुमार उर्फ पप्पू सिंह, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह तथा अविनाश सिंह उर्फ टकला के रूप में की गई. सभी लालगढ़ जोगिया गांव के रहने वाले हैं. 


एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कराया और एफएसएल व डीआईयू की टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष जुटाए. एसआईटी की लगातार कार्रवाई और साक्ष के आधार पर आरोपीतो तक पहुंच बनाई गई. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले के उद्वेदन में महत्वपूर्ण सफलता मिली. वही गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट