ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

अगस्त 2026 में मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1886 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 29,799 लीटर विदेशी शराब, हथियार, कारतूस और वाहन बरामद किए गए।

बिहार न्यूज
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने अगस्त 2026 में व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों, शराब तस्करों और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में जिलेभर में कार्रवाई करते हुए कुल 1886 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें गंभीर अपराधों में संलिप्त 878 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया। अगस्त में शराब से जुड़े विभिन्न मामलों में 166 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 652 लीटर देशी शराब और 29,799 लीटर विदेशी शराब बरामद की। भारी मात्रा में शराब की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


3593 वारंटों का निष्पादन, 278 कुर्की-जब्ती

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 3593 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ 278 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।


वाहन जांच में 34.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 34 लाख 84 हजार रुपये शमन राशि के रूप में वसूले गए।


इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 अवैध आग्नेयास्त्र, 14 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 62 वाहन और 1,44,390 रुपये नकद बरामद किए।


एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों, शराब तस्करों और अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल कायम रखना है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता