ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

सारण में तेज रफ्तार अपाचे ने 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सारण के अमनौर में तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र रोहित कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर घायल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के मेन रोड पर रविवार को तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।


मृतक की पहचान रोहित कुमार (15 वर्ष), पिता रंजीत महतो, निवासी खोरी पाकड़ खर्ग के रूप में हुई है। रोहित दसवीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था।


बताया जा रहा है कि रोहित सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अपाचे बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


इस हादसे में बाइक सवार मो. फिरोज, पिता अहमद अली, निवासी मकेर, भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया।


रोहित के पिता असम में काम करते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई पटना में रहता है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स